Get App

L&T Finance का गोल्ड लोन कारोबार में आगाज, PMFL के बिजनेस का 537 करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण

L&T Finance Share Price: एलएंडटी फाइनेंस ने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFL) के गोल्ड लोन सेगमेंट का अधिग्रहण करके गोल्ड लोन कारोबार में प्रवेश का ऐलान किया है। एलएंडटी फाइनेंस ने यह भी कहा कि यह एकमुश्त रकम के साथ 537 करोड़ रुपये में हुआ एक पूर्ण नकद सौदा है। बिजनेस ट्रांसफर वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक क्लोज होने की उम्मीद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 9:43 AM
L&T Finance का गोल्ड लोन कारोबार में आगाज, PMFL के बिजनेस का 537 करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण
L&T Finance का शेयर एनएसई पर पिछले बंद से 1 प्रतिशत कम होकर 149 रुपये पर बंद हुआ। साल की शुरुआत से एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है

L&T Finance Share Price: भारत की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFL) के गोल्ड लोन सेगमेंट का अधिग्रहण करके गोल्ड लोन कारोबार में प्रवेश का ऐलान किया है। यह फ्रैंचाइजी कंपनी के सेक्योर्ड लोन प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो में अतिरिक्त होगी। एलएंडटी फाइनेंस ने यह भी कहा कि यह एकमुश्त रकम के साथ एक पूर्ण नकद सौदा है। मंदी बिक्री के आधार पर ये सौदा 537 करोड़ रुपये में हुआ है। इसमें आवश्यक अनुमोदन और समापन से पहले की सभी शर्तों की पूर्ति करनी होगी। बिजनेस ट्रांसफर वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक क्लोज होने की उम्मीद है।

सौदे में क्या-क्या शामिल

"प्रस्तावित अधिग्रहण में 24/7 के लिए पूरी तरह से ऑपरेशनल नेटवर्क और सुरक्षा केंद्र शामिल है। रणनीतिक रूप से कम पैठ वाले बाजारों जैसे चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित सभी गोल्ड लोन शाखाओं की की रिमोट मॉनिटरिंग भी शामिल है। इस सौदे में लगभग 700 कर्मचारियों और 130 शाखाओं भी शामिल हैं।" कंपनी ने 7 फरवरी को एक नियामक फाइलिंग में ये जानकारी दी।

मैनेजमेंट ने क्या कहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें