Dealing Rooms Check: मॉनेटरी पॉलिसी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी फिसलकर 21800 के नीचे आया। निफ्टी बैंक भी 350 अंक के करीब फिसला। हालांकि मिडकैप आज भी आउटपरफॉर्म करते नजर आये। रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इस साल 7.3% तो अगले वित्तवर्ष के लिए 7% का ग्रोथ का लक्ष्य दिया। FY25 के लिए साढ़े 4 परसेंट महंगाई का टारगेट तय किया। वहीं PM मोदी के भरोसे के बाद LIC फुल जोश में नजर आया। ये स्टॉक 7 परसेंट उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। एलआईसी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बनी। अन्य इंश्योरेंस कंपनियां GIC, NEW INDIA ASSURANCE के शेयर भी 12-13 परसेंट तक उछले। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज कंटेनर कॉर्पोरेशन और लार्सन टूब्रो के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस सरकारी कंपनी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की कॉनकोर पर खरीदारी करने की सलाह है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 970-980 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसका ओपन इंटरेस्ट 9% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में कंपनी ने इस इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टॉक में दांव में लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने एलएंडटी के स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 30-40 रुपये तक गिर सकता है। शेयर में फरवरी सीरीज में नए शॉर्ट बनते हुए दिखाई दिये। डीलर्स की वर्तमान लेवल पर बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)