Get App

L&T Q2 results: नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 16% बढ़ा

L&T Q2 results: लार्सन एंड टूब्रो ने 27 अक्तूबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 78,750 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 7:19 PM
L&T Q2 results: नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 16% बढ़ा
27 अक्तूबर को एलएंडटी का शेयर 0.4 फीसदी गिरकर 3,665.1 रुपये पर बंद हुआ।

L&T Q2 results: लार्सन एंड टूब्रो ने 27 अक्तूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 78,750 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 67,984 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में 1,47,665 करोड़ रुपये के ऑर्डर

L&T ने सितंबर तिमाही में 1,47,665 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए। यह साल दर साल आधार पर 28 फीसदी ग्रोथ है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने कई ज्यादा वैल्यू के ऑर्डर हासिल किए। इनमें हाइड्रोकार्बन-ऑफशोर एंड ऑनशोर, कार्बनलाइट सॉल्यूशंस, पब्लिक स्पेसेज एंड एयरपोर्ट्स और पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़े ऑर्डर शामिल हैं।

जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच अच्छा प्रदर्शन 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें