राम मंदिर के निर्माण से इस कंपनी को मिला आर्शीवाद, ऑर्डर मिलने के बाद 215% भागा शेयर

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो एनएसी पर ये शेयर फिलहाल 13 करीब 13 रुपए यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3543 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज ये शेयर 3,549.95 रुपए के स्तर पर खुला था। वहीं, कल ये 3,555.95 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 3,558.95 रुपए और दिन का लो 3,520.00 रुपए हैं

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 11:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ram Mandir : 22 जनवरी को मंदिर निमार्ण का पहला चरण पूरा होगा। मंदिर निर्माण 2.7 एकड़ में हो रहा है

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। राम मंदिर के निर्माण में हर कोई अपने स्तर पर योगदान दे रहा है। देश की दिग्गज कंपनियों की भी इसमें खास भूमिका रही है। कुछ ऐसी ही कंपनियों के बारे में सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा आज से हर दिन बताएंगे,जिन्हें राम मंदिर के निर्माण में हाथ बंटाने का सौभाग्य मिला है। आज सुमित जिस कंपनी के बारे में बता रहे हैं वह है। L&T यानी लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro)। लार्सन एंड टूब्रो भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। यह विश्व के अनेक देशों में कार्यरत है तथा इसके कार्यालय एवं कारखाने पूरे विश्व में फैले हुए हैं।

L&T  मंदिर बनाने में टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स के साथ मिलकर कर रही काम 

L&T को राम मंदिर बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके लिए यह टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी को 16 नवंबर 2020 को ऑर्डर मिला था। ये ऑर्डर मिलने के बाद L&T का शेयर 215 फीसदी चढ़ा है। 22 जनवरी को मंदिर निमार्ण का पहला चरण पूरा होगा। मंदिर निर्माण 2.7 एकड़ में हो रहा है। मंदिर की लंबाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट है। राम मंदिर तीन मंजिल का होगा।


L&T के दूसरे बड़े निर्माण कार्य

L&T के दूसरे बड़े निर्माण कार्यों पर नजर डालें तो इसने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लोटस टैंपल,नरेंद्र मोदी स्टेडियम, रिलायंस जामनगर रिफाइनरी, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टाटा स्टील पैलेट प्लांट और वानखेड़े स्टेडियम के निर्माण में भी भाग लिया है।

आज कैसी रही स्टॉक की चाल

इस स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो एनएसी पर ये शेयर फिलहाल 13 करीब 13 रुपए यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3543 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज ये शेयर 3,549.95 रुपए के स्तर पर खुला था। वहीं, कल ये 3,555.95 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 3,558.95 रुपए और दिन का लो 3,520.00 रुपए हैं। इसका वॉल्यूम 1,198,998 शेयर के आसपास दिख रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 498,103 करोड़ रुपए है।

Vibrant Gujarat Summit : RIL गुजरात को ग्रीन ग्रोथ का ग्लोबल लीडर बनाने में करेगी मदद

तीन महीनों में दिया 13 फीसदी से ज्यादा रिटर्न,  UBS ने दी  'buy' रेटिंग

पिछले तीन महीनों में इस कैपिटल गुड्स कंपनी ने 13 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जबकि इसकी अवधि में स्टॉक बेंचमार्क सेंसेक्स में 8 फीसदी की बढ़त हुई है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म UBS ने स्टॉक की रेटिंग बढ़ा कर 'buy'कर दी है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को भी 3,600 रुपए से बढ़ा कर 4,400 है। UBS का मानना है कि अगले 1 साल में स्टॉक में 23 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।