Get App

L&T Q4 Results: हर शेयर पर मिलेगा ₹38 का डिविडेंड, कंस्ट्रक्शन कंपनी को हुआ ₹5326 करोड़ का मुनाफा

L&T Q4 Results: दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T को मार्च तिमाही में ₹5,326 करोड़ का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने ₹38 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। रेवेन्यू और ऑर्डर बुक में मजबूत बढ़त दिखी, हालांकि मार्जिन पर दबाव बना रहा। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 05, 2026 पर 5:37 PM
L&T Q4 Results: हर शेयर पर मिलेगा ₹38 का डिविडेंड, कंस्ट्रक्शन कंपनी को हुआ ₹5326 करोड़ का मुनाफा
L&T के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹38 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

L&T Q4 Results: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने वित्त वर्ष FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3% घटकर ₹5,326 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹5,497 करोड़ था।

कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह गिरावट मुख्य रूप से हाई बेस की वजह से है। क्योंकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹475 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन शामिल था।

रेवेन्यू में मजबूत बढ़त

चौथी तिमाही में L&T का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹82,762 करोड़ पहुंच गया। यह बढ़त अलग-अलग बिजनेस में मजबूत कामकाज की वजह से आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें