सेंसेक्स फिलहाल 845 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 246 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। निफ्टी में विप्रो, एचसीएल टेक, ओएनजीसी के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंडाल्को, आयशर मोटर्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में विप्रो, ओरैकल फाइनेंस, अरबिंदो फार्मा, एमसीएक्स और ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर नजर आये। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स में एचडीएफसी लाइफ, सन टीवी, हिंदुस्तान कॉपर, डिक्सन टेक्नोलॉजी, गोदरेज कंज्यूमर्स और टीवीएस मोटर्स के शेयर नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22000, 22100 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22000, 21900 और 21800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48000, 48100 और 48200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48100, 48000 और 47900 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
ICICI Bank Future : खरीदें - 1008 रुपये, टारगेट - 1025/1055 रुपये, स्टॉपलॉस - 995 रुपये
Lupin Future : खरीदें - 1429 रुपये, टारगेट - 1450/1465 रुपये, स्टॉपलॉस - 1390 रुपये
United Breweries Future : खरीदें - 1817 रुपये, टारगेट - 1840/1860 रुपये, स्टॉपलॉस - 1795 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Laurus Labs
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Laurus Labs पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Laurus Labs की जनवरी की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14/16 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)