Credit Cards

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जानें अक्टूबर में कैसा रहेगा बाजार, राशि के हिसाब से क्या हो निवेश स्ट्रैटेजी

अक्टूबर में ग्रहों की स्थिति पर बात करते हुए चिराग दारूवाला ने कहा कि शुरुआत में सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। मंगल तुला और शनि मीन राशि में रहेंगे। शुरू में गुरु मिथुन और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। अक्टूबर में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। बुध, सूर्य, बृहस्पति, शुक्र और मंगल राशि बदलेंगे। शनि वक्री होकर मीन राशि में रहेंगे

अपडेटेड Oct 02, 2025 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
मकर राशि वालों के आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। फाइनेंस और इंश्योरेंस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। सोने या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए इंतजार करें

RBI की पॉलिसी के बाद 1 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 24,850 के आसपास बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 फसदी बढ़कर 80,983.31 पर और निफ्टी 225.20 अंक या 0.92 फीसदी बढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ। अब सवाल ये है कि अक्तूबर महीने के बाकी दिनों में बाजार की चाल कैसी रहेगी? इस पर बात करने के लिए यहां हमारे साथ हैं सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला। आइए हम इनसे जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर और राशि के हिसाब से कैसे बनाएं निवेश स्ट्रैटेजी।

अक्टूबर में ग्रहों की स्थिति

अक्टूबर में ग्रहों की स्थिति पर बात करते हुए चिराग दारूवाला ने कहा कि शुरुआत में सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। मंगल तुला और शनि मीन राशि में रहेंगे। शुरू में गुरु मिथुन और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। अक्टूबर में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। बुध, सूर्य, बृहस्पति, शुक्र और मंगल राशि बदलेंगे। शनि वक्री होकर मीन राशि में रहेंगे। 3 तारीख को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे। 9 तारीख को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। 17 तारीख को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। 18 तारीख को गुरु कर्क में गोचर करेंगे। 24 तारीख को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 27 तारीख को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।


अक्टूबर में बाजार

मार्केट में पूरे अक्तूबर महीने में मोमेंटम दिखेगा। सेंसेक्स और निफ़्टी में बड़ी मूवमेंट दिखेगी। फॉरेन इन्वेस्टमेंट मे बढ़ोतरी हो सकती है। लार्जकैप और मिडकैप शेयर्स में तेजी रहेगी।

तेजी वाले थीम्स

अक्टूबर में ऑटो, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, ऑयल, मीडिया में खरीदारी देखने को मिल सकती है। IT और मेटल्स में भी तेजी देखने को मिल सकती है। MF में कहां मिलेगा बढ़िया रिटर्न इस पर नजर डालें तो मिडकैप, लार्जेकप और इंडेक्स फंड्स का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।

राशि के हिसाब से ऐसे बनाएं निवेश स्ट्रैटेजी

मेष : मेष राशि के लिए शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा समय है। बैंक और फाइनेंस सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। संपत्ति के लेन-देन की सावधानी से जांच करें।

वृषभ (Taurus) : करियर और बिजनेस में सफलता मिलेगी। कई स्रोतों से पैसा कमाने का मौका संभव। म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा। अनियंत्रित खर्चों पर ध्यान देना होगा। बजट बनाएं और उसके अनुसार खर्चे करें।

उपाय: रोज सूर्यदेव को जल और गायत्री मंत्र

मिथुन(Gemini) : व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। ऑटो, एनर्जी, स्टील में निवेश अच्छा रहेगा। इंश्योरेंस, फाइनैंस में निवेश अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चे थोड़े कम होने से राहत की सांस लेंगे।

उपाय: शनिवार को कौवे और काले कुत्तों को भोजन कराएं।

कर्क(Cancer) : स्टील और सीमेंट सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहोगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। करियर के लिहाज से साल काफी अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय योग्य नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा।

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और खीर का भोग

सिंह (Leo) : महीने की शुरुआत में निवेश का सही समय है। बैंकिंग और IT सेक्टर में अच्छा मुनाफा मिलेगा। म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। लोन लेने के लिए भी यह एक अच्छा समय है।

उपाय: हर मंगलवार को गणेशजी की पूजा करें

कन्या (Virgo) : शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा। पावर, एनर्जी, गैस में निवेश अच्छा रहेगा। शेयर्स में रुका हुआ पैसा अब बढ़ेगा। घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

उपाय : प्रत्येक गुरुवार को गाय को गुड़ खिलाएं

तुला (Libra)  :  आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है। लंबी अवधि के निवेश से अच्छी आय होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। शेयर में निवेश से पहले सलाह जरूर लें। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलेंगे।

उपाय: लाल वस्त्र और लाल वस्तुओं का दान करें

वृश्चिक (Scorpio)  :  रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश अच्छा रहेगा। म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद साबित होगा। संपत्ति में निवेश के लिए धैर्य रखना होगा। आय बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके सोचें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

उपाय: शनिवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन अपने खर्चो पर दें ज्यादा ध्यान, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

धनु (Sagittarius) : स्टील और पावर में निवेश अच्छा रहेगा। स्मॉल कैप और मिडकैप फायदा कराएंगे। निवेश संबंधी योजनाएं बहुत सफल रहेंगी। बिजनेस में भी आपको तरक्की मिलेगी। इस महीने आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उपाय: गुरुवार को " ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 जाप

मकर (Capricorn)  : मकर राशि वालों के आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। फाइनेंस और इंश्योरेंस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। सोने या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए इंतजार करें। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। अपना पैसा सोच-समझकर निवेश करना होगा।

उपाय : प्रतिदिन सुबह गाय को हरा घास खिलाएं

कुम्भ (Aquarius)  :  IT, टेक्नोलॉजी और AI में निवेश अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहोगी। लेन-देन से बचें। व्यापार में मे परिश्रम सफलता दिलाएगा।

व्यवसाय में नए बदलाव से फायदा होगा। व्यवसाय को बढ़ाने में सक्रिय रहना होगा।

उपाय: शनिवार शाम को शनिदेव को काले तिल और सरसों चढ़ाएं।

मीन(Pisces) :  ऑटो, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। सोने-चांदी के व्यवसाय में लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में फायदा मिलेगा। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

उपाय : शनिवार को हनुमानजी को तेल और सिंदूर अर्पण करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।