Lenskart share price : लेंसकार्ट के शेयर आज के कारोबारी सत्र में करीब 3 फीसदी तक भागते दिखे। फिलहाल 12 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 9.80 रुपए यानी 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 490 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 497.20 रुपए है। दरअसल मोतीलाल ओसवाल (MOFSL) ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। MOFSL का मानना है कि आगे इस कंपनी में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं है। यह स्टॉक मौजूदा भाव से 22 फीसदी की बढ़त दिखा सकता है।
