LG Electronics India Share Price: आगे 21% तक की दिख सकती है तेजी, ब्रोकरेज ने दी 'बाय' रेटिंग

LG Electronics India Share Price: LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 1 अक्टूबर से इनपुट कॉस्ट के दबाव को कम करने के लिए AC की कीमतों में 5-6% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अन्य प्रोडक्ट कैटेगरीज में कीमतों में बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की गई है

अपडेटेड Oct 02, 2026 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 1 अक्टूबर से इनपुट कॉस्ट के दबाव को कम करने के लिए AC की कीमतों में 5-6% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर में आगे 21 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद मोतीलाल ओसवाल के नए टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है। साथ ही टारगेट प्राइस 2080 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 21 प्रतिशत ज्यादा है। बीएसई पर शेयर 1 अक्टूबर को 1719.50 रुपये पर बंद हुआ। 2 अक्टूबर को शेयर बाजार में महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी है।

ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजमेंट के साथ हालिया बातचीत से पता चलता है कि मुख्य सेगमेंट्स में रेवेन्यू अच्छी रफ्तार से बढ़ रहा है। इसमें ग्राहकों की ओर से अच्छी मांग और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस करने की रणनीति का योगदान है। TV, वॉशिंग मशीन और AC सेगमेंट में डबल-डिजिट ग्रोथ का अनुमान है, जबकि रेफ्रिजरेटर की ग्रोथ लो सिंगल-डिजिट में रह सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस और ज्यादा लोकल प्रोडक्शन की वजह से सालाना आधार पर मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है।

1 अक्टूबर से AC की कीमतें 5-6% बढ़ाईं


LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 1 अक्टूबर से इनपुट कॉस्ट के दबाव को कम करने के लिए AC की कीमतों में 5-6% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अन्य प्रोडक्ट कैटेगरीज में कीमतों में बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की गई है, और वहां कीमतें काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है। नए प्रोडक्ट लॉन्च और वैल्यू-बेस्ड 'एसेंशियल' सीरीज में SKUs की संख्या बढ़ाने से पोर्टफोलियो के विस्तार और मार्केट में पैठ बनाने में मदद मिलनी चाहिए।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, FY28/29 में LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मार्जिन में धीरे-धीरे 70bp/40bp की बढ़ोतरी हो सकती है। मार्जिन के 13% तक पहुंचने का अनुमान है। ब्रोकरेज ने सितंबर 2028 की अनुमानित प्रति शेयर अर्निंग के 45 गुना के आधार पर 2,080 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। साथ ही 'बाय' रेटिंग दोहराई है।

Bonus Share: मोल्ड-टेक ग्रुप की दो कंपनियां देंगी बोनस शेयर, 9 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट; 6 महीनों में 80% तक रिटर्न

सिटी ने भी दी 'बाय' रेटिंग

ब्रोकरेज सिटी ने भी LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 2,025 रुपये प्रति शेयर रखा है। शेयर को कवर करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 30 ने 'बाय' रेटिंग दी हुई है। 3 एनालिस्ट्स ने 'होल्ड' और 3 ने 'सेल' रेटिंग दी है। सिटी का कहना है कि LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने प्रीमियम और जरूरी प्रोडक्ट्स पर फोकस्ड अपनी दो-तरफा रणनीति के जरिए मजबूत काम करके दिखाया है। कंपनी ने जून 2026 तिमाही में मार्जिन कम हुए बिना जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।