LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर में आगे 21 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद मोतीलाल ओसवाल के नए टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है। साथ ही टारगेट प्राइस 2080 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 21 प्रतिशत ज्यादा है। बीएसई पर शेयर 1 अक्टूबर को 1719.50 रुपये पर बंद हुआ। 2 अक्टूबर को शेयर बाजार में महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी है।
