शेयर बाजार में आज फ्रंट मार्केट में 6 दिनों की तेजी का सिलसिला टूटा है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट में मजबूती में कारोबार हो रहा है। आज दोपहर के दौरान भेल के शेयर में 6 प्रतिशत ज्यादा का उछाल दिखा। इंटरग्लोब एविएशन भी खबरों के दम पर 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, युनाइटेड स्पिरिट्स और डेल्टा कॉर्प में भी तेजी नजर आई। जबकि इंडियन होटल्स, गोदरेज कंज्यूमर, पिडीलाइट, जीएमआर एयरपोर्ट्स और टोरेंट फार्मा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। ऐसे बाजार में आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100,18200 और 18300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18100,18000 और 17900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43200, 43100 और 43000 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Polycab Future : खरीदें - 3287 रुपये, टारगेट - 3340/3360 रुपये, स्टॉपलॉस - 3250 रुपये
Coal India Future : खरीदें - 239 रुपये, टारगेट - 248/250 रुपये, स्टॉपलॉस - 234 रुपये
Sun TV Future : खरीदें - 441 रुपये, टारगेट - 458/465 रुपये, स्टॉपलॉस - 432 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः LIC Housing Finance
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने LIC Housing Finance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि LIC Housing Finance की मई की एक्सपायरी वाली 360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 9.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14/16 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)