Get App

LIC Housing Finance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 18100,18200 और 18300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18100,18000 और 17900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43200, 43100 और 43000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 03, 2023 पर 1:15 PM
LIC Housing Finance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल
LIC Housing Finance पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 435 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी

शेयर बाजार में आज फ्रंट मार्केट में 6 दिनों की तेजी का सिलसिला टूटा है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट में मजबूती में कारोबार हो रहा है। आज दोपहर के दौरान भेल के शेयर में 6 प्रतिशत ज्यादा का उछाल दिखा। इंटरग्लोब एविएशन भी खबरों के दम पर 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, युनाइटेड स्पिरिट्स और डेल्टा कॉर्प में भी तेजी नजर आई। जबकि इंडियन होटल्स, गोदरेज कंज्यूमर, पिडीलाइट, जीएमआर एयरपोर्ट्स और टोरेंट फार्मा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। ऐसे बाजार में आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100,18200 और 18300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18100,18000 और 17900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43200, 43100 और 43000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें