LIC Q3 Results: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के लिए दिसंबर तिमाही मिली-जुली रही। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) की नेट प्रीमियम इनकम दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 9 फीसदी गिर गई लेकिन स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 17 फीसदी उछल गया। नतीजे आने से पहले एलआईसी के शेयर आज बिकवाली के दबाव में फिसल गए और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुए। बीएसई पर आज इसके शेयर आज 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 815.95 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं जबकि इंट्रा-डे में यह 2.27 फीसदी फिसलकर 810.00 रुपये तक आ गया था।
