बाजार के जानकारों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के शेयरों में निवेश कर एफडी से भी ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। एलआईसी के लिए जून तिमाही बहुत शानदार रही और इसने 10 अगस्त को रिजल्ट का ऐलान किया था और उसके बाद से यह दो कारोबारी दिनों में दो फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ चुका है। 11 अगस्त को यह बीएसई पर 2.78 फीसदी चढ़ा था और फिर अगले कारोबारी दिन 14 अगस्त को मुनाफावसूली और कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के चलते 0.67 फीसदी टूटकर 655.50 रुपये (LIC Share Price) पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस प्रकार की गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर लेना चाहिए। मौजूदा लेवल से यह 43 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ सकता है।
