lok sabha elections 2024 : चुनाव नतीजों के बाद बाजार में नया हाई मुमकिन, इसके बाद बजट होगा अगला ट्रिगर

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 2:12 PM
एफएमसीजी शेयरों पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि इस सेक्टर को अच्छे मॉनसून का फायदा मिलेगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार नए HIGHs तो बना रहा है, लेकिन ये चुनाव नतीजों को लेकर सतर्क भी नजर आ रहा है। पहले 23 हजार 100 की दहलीज पार की, अब फिर ये 23000 के नीचे कंसॉलिडेट कर रहा है। चुनाव नतीजों के बाद बाजार दिशा और दशा कैसी होगी, इस पर चर्चा के लिए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान जुड़ गए हैं।

    चुनाव नतीजों के बाद बजट अब बाजार के लिए होगा बड़ा ट्रिगर

    प्रकाश दीवान की राय है कि चुनाव नतीजों के बाद बजट अब बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर होगा। कैश में FIIs की अभी भी वापसी नहीं हुई है। चुनाव नतीजों के बाद बाजार में FIIs की वापसी होती दिखेगी। चुनाव नतीजों के बाद बाजार नए हाईज भी लगाते दिख सकते हैं। लेकिन स्टॉक्स पर नजर डालें तो साफ होता है। कि बाजार इलेक्शन को नतीजों का अनुमान लगा चुका है जिसके चलते ही इतनी तेजी आई है। अब वर्तमान स्तरों पर निवेश के बहुत ज्यादा अवसर नहीं दिख रहे हैं। थोड़ा-बहुत इक्का-दुक्का शेयर ही हैं जिनमें अभी दांव लगाने को मौके दिख रहे हैं।


    Zodiac sign : चिराग दारूवाला से जाने MF या रियल एस्टेट, कहां बनेगा पैसा,मेष से लेकर मीन तक कैसे करें प्लानिंग

    Natco Pharma लग रहा अच्छा

    फार्मा शेयरों पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि चौथी तिमाही में डिवीज, सिप्ला और सन फार्मा के नतीजे अच्छे रहे हैं। प्रकाश दीवान की इस समय डाइग्नोस्टिक शेयरों में निवेश की सलाह नहीं है। उनका कहना है कि निवेशकों को इस समय प्योर फार्मा कंपनियों पर फोकस करना चाहिए। फार्मा सेक्टर में प्रकाश दीवान को Natco Pharma, Orchid Pharma और Narayana Health के शेयर पसंद हैं।

    आदित्या बिड़ला समूह के शेयरों में दिखेगी तेजी

    प्रकाश ने इस बातचीत में आगे कहा कि आदित्या बिड़ला समूह का फोकस ग्रोथ पर बढ़ा है। इस ग्रुप का फोकस मुनाफा बढ़ाने पर है। बाजार भी अब यही मानकर रहा है जिसका असर इस ग्रुप के शेयरों में हाल में आई तेजी के रूप में सामने भी आ रहा है।

    एफएमसीजी शेयरों को अच्छे मॉनसून का मिलेगा फायदा

    एफएमसीजी शेयरों पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि इस सेक्टर को अच्छे मॉनसून का फायदा मिलेगा। आगे ग्रामीण इलाकों के खपत में तेजी आती दिखेगी। इस फायदा ITC,Dabur, Marico और Hul जैसे शेयरों को होगा। आगे इन शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

    IRCON में अगले 5 साल में होगी जोरदार कमाई

    प्रकाश का कहना है आगे पॉलिसी में निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है। ऐसे में रेलवे शेयरों में अच्छी तेजी की उम्मीद है। प्रकाश को रेलवे शेयरों में भी IRCON सबसे अच्छा लग रहा है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। अब अगर कंपनी विदेशी बाजारों में भी अपना विस्तार कर लेती है तो इसकी ऑर्डरबुक और मजबूत हो जाएगी। अगर कंपनी की इसी तरह से ऑर्डर मिलते रहे तो इसकी ग्रोथ रेट सालाना 20-25 फीसदी हो जाएगी।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।