Get App

LT Foods Share Price: US के Maya Kaimal ब्रांड को खरीदेगी 'दावत' वाली कंपनी, शेयर 10% तक उछला

LT Foods Share Price: डील के तहत LT फूड्स अमेरिका 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाली है। उम्मीद है कि जरूरी शर्तों के पूरा होने के बाद, यह सौदा 3 महीने के अंदर पूरा हो जाएगा। LT फूड्स लिमिटेड कंज्यूमर फूड सेक्टर में एक प्रमुख ग्लोबल FMCG कंपनी है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 12:18 PM
LT Foods Share Price: US के Maya Kaimal ब्रांड को खरीदेगी 'दावत' वाली कंपनी, शेयर 10% तक उछला
LT Foods के लिए अमेरिका रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट बना हुआ है।

LT फूड्स लिमिटेड के शेयरों में 19 नवंबर को अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। दिन में शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक चढ़कर 461.15 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी अमेरिकी सब्सिडियरी LT फूड्स अमेरिका इंक अमेरिका की ब्रांडेड पैक्ड फूड कंपनी 'MK फूड्स होल्डिंग्स इंक' को खरीद रही है।

इसके लिए समझौता हो गया है। डील के तहत LT फूड्स अमेरिका 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाली है। यह सौदा 58 लाख अमेरिकी डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यू पर कैश-फ्री और डेट-फ्री (बिना किसी नकद या कर्ज के) आधार पर तय हुआ है। उम्मीद है कि जरूरी शर्तों के पूरा होने के बाद, यह सौदा 3 महीने के अंदर पूरा हो जाएगा।

LT फूड्स ने बयान में कहा कि यह अधिग्रहण उसके लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है, जिससे कंपनी अपने रेडी-टू-ईट, रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-हीट पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकेगी। कंपनी के MD और CEO अश्विनी अरोड़ा का कहना है कि LT Foods के लिए अमेरिका रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट बना हुआ है।

माया कैमल ब्रांड की मालिक है MK फूड्स होल्डिंग्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें