Get App

L&T Tech Share Price: 15% तक की छलांग, मुनाफा 67% बढ़ने से बंपर खरीद; अब क्या हो स्ट्रैटेजी

L&T Tech Share Price: सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 66.78 प्रतिशत बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.1 प्रतिशत बढ़कर 3,040.4 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 11:51 AM
L&T Tech Share Price: 15% तक की छलांग, मुनाफा 67% बढ़ने से बंपर खरीद; अब क्या हो स्ट्रैटेजी
L&T Technology Services के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) के शेयरों में 21 अक्टूबर को दिन में लगभग 15 प्रतिशत तक की ​तेजी दिखी। BSE पर शेयर 4140.50 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 42000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने 19 अक्टूबर को तिमाही नतीजे जारी किए थे, जो कि अच्छे रहे। 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में दशहरा की छुट्टी थी। लिहाजा निवेशक आज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 66.78 प्रतिशत बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 328.7 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.1 प्रतिशत बढ़कर 3,040.4 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2025 तिमाही में यह 2,713.3 करोड़ रुपये था।कंपनी का कहना है कि उसके मुनाफे में स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन (एसडब्ल्यूसी) कारोबार की बिक्री से मिले 165 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ शामिल है।

L&T Technology Services को सितंबर 2026 तिमाही में 20 करोड़ डॉलर से अधिक की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू वाले बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिले। इनमें आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही। कंपनी का EBIT 496.6 करोड़ रुपये रहा और EBIT मार्जिन 16.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

L&T Tech ने घोषित किया अंतरिम डिविडेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें