LTIMindtree को CBDT से मिला ₹3000 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर 4% उछला

LTIMindtree Share Price: यह कॉन्ट्रैक्ट 7 साल के लिए है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी दिसंबर तिमाही के नतीजे सोमवार, 19 जनवरी को जारी करेगी। सितंबर 2025 तिमाही में कमाई उम्मीद से बेहतर रही

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
प्रोजेक्ट भारत के नेशनल टैक्स एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के मॉडर्नाइजेशन के लिए एक AI-पावर्ड प्रोग्राम बनाने का है।

आईटी कंपनी LTIMindtree Ltd के शेयरों में शुक्रवार, 16 जनवरी को दिन में लगभग 6 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 6373.20 रुपये के हाई तक गया। बाद में करीब 4.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 6299 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) से 3000 करोड़ रुपये का Insight 2.0 प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट भारत के नेशनल टैक्स एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के मॉडर्नाइजेशन के लिए एक AI-पावर्ड प्रोग्राम बनाने का है।

LTIMindtree के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट 7 साल के लिए है। यह एडवांस्ड डिजिटल आर्किटेक्चर और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करके डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने में कंपनी की लीडरशिप को मजबूत करता है।

LTIMindtree का शेयर 3 महीनों में 12 प्रतिशत चढ़ा


कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 12 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6378 रुपये और एडजस्टेड लो 3841.05 रुपये है। अक्टूबर 2025 में मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 6650 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया था।

कंपनी की वित्तीय सेहत

LTIMindtree की जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कमाई उम्मीद से बेहतर रही। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर 1381.2 करोड़ रुपये हो गया। एक तिमाही पहले यह 1254.6 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 10,394.3 करोड़ रुपये रहा, जो ​जून 2025 तिमाही से 5.6 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट तिमाही आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2025 तिमाही में 1,648 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़कर 15.9 प्रतिशत हो गया। LTIMindtree दिसंबर तिमाही के नतीजे सोमवार, 19 जनवरी को जारी करेगी।

HBL Engineering में जबरदस्त बिकवाली, शेयर 14% तक लुढ़का; किस कारण धड़ाधड़ पैसा निकाल रहे निवेशक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।