Get App

LTIMindtree Share: ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह, चेक करें कितना है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म ने LTIMindtree के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने 19 सितंबर 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 7400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 16 फीसदी की तेजी की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 21, 2024 पर 11:01 PM
LTIMindtree Share: ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह, चेक करें कितना है टारगेट प्राइस
LTIMindtree के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

LTIMindtree के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.12 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 6373.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस मामूली गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.88 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो इस शेयर को अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं। स्टॉक का 52-वीक हाई 6,575 रुपये और 52-वीक लो 4,518.35 रुपये है।

कितना है LTIMindtree का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने LTIMindtree के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने 19 सितंबर 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 7400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 16 फीसदी की तेजी की संभावना है।

कैसे रहे LTIMindtree के तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें