Get App

Dividend Stock: हर शेयर पर ₹25 का डिविडेंड, 23 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट; L&T ग्रुप की है कंपनी

Dividend Stock: डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 22 रुपये का अंतरिम और 53 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। सितंबर 2026 तिमाही में LTM का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहकर 1,397.9 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 10:43 AM
Dividend Stock: हर शेयर पर ₹25 का डिविडेंड, 23 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट; L&T ग्रुप की है कंपनी
LTM के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4331.90 रुपये है।

IT कंपनी LTM Ltd के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। LTM का पुराना नाम LTIMindtree Limited था। यह लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप की कंपनी है।

हाल ही में कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए थे। उसके साथ ही अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की गई। LTM ने कहा है कि डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 22 रुपये का अंतरिम और 53 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

LTM का शेयर साल 2026 में अब तक 30 प्रतिशत कमजोर

LTM के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4331.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर साल 2026 में अब तक लगभग 30 प्रतिशत नीचे आया है। एक सप्ताह में 7 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,430 रुपये और एडजस्टेड लो 3,529.60 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें