Get App

Pharma Stocks में जमकर मुनाफावसूली, Lupin, Cipla समेत अन्य शेयर 7% तक लुढ़के

Pharma Stocks: सबसे अधिक गिरावट LUPIN के शेयरों में आई और यह स्टॉक NSE पर 5.58 फीसदी की गिरावट के साथ 2,158.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके बाद CIPLA के शेयरों में 3.37 फीसदी और टॉरेट फार्मा के शेयरों में 3.07 फीसदी की गिरावट देखी गई

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 4:25 PM
Pharma Stocks में जमकर मुनाफावसूली, Lupin, Cipla समेत अन्य शेयर 7% तक लुढ़के
आज 10 अक्टूबर को फार्मा शेयरों में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली है।

Pharma Stocks: आज 10 अक्टूबर को फार्मा शेयरों में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली है। Lupin और Cipla समेत अन्य फार्मा स्टॉक इंट्राडे में 7 फीसदी तक टूट गए। निफ्टी फार्मा इंडेक्स की बात करें तो यह 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस इंडेक्स में शामिल कुल 20 शेयरों में से 16 शेयर ऐसे हैं जो लाल निशान पर हुए हैं। वहीं, 4 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट LUPIN के शेयरों में आई और यह स्टॉक NSE पर 5.58 फीसदी की गिरावट के साथ 2,158.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

इन फार्मा शेयरों में दिखा एक्शन

CIPLA के शेयरों में 3.37 फीसदी और टॉरेट फार्मा के शेयरों में 3.07 फीसदी की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, Laurus Labs, J B केमिकल्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया और ग्लैंड फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 54.42 फीसदी की तेजी देखी गई, जबकि बेंचमार्क निफ्टी इसी अवधि में 26.94 फीसदी बढ़ा है।

फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली पर कहते हैं एक्सपर्ट्स?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें