Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Lupin का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50700, 50800 और 51000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 50300, 50200 और 50000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:07 PM
Lupin पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 2100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में बीपीसीएल, एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, एचयूएल, इंडसइंड बैंक और ब्रिटानिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में रिलायंस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, ग्रासिम और श्रीराम फाइनेंस के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो कोरोमंडल इंटरनेशनल, पिरामल एंटरप्राइजेजस, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, एमसीएक्स और ओरैकल फाइनेंशियल के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50700, 50800 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50300, 50200 और 50000 के स्तर पर नजर आये।


Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

MCX Future : खरीदें - 4442 रुपये, टारगेट - 4600 रुपये, स्टॉपलॉस - 4330 रुपये

Lupin Future : खरीदें - 2123 रुपये, टारगेट - 2220 रुपये, स्टॉपलॉस - 2070 रुपये

Dixon Technologies Future : इस स्टॉक में खरीदारी की राय है। उचित लेवल पर स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करनी चाहिए।

आज का सस्ता ऑप्शनः Lupin

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Lupin पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Lupin की अगस्त की एक्सपायरी वाली 2100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 60 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 70 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 35 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः M oneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।