MTNL Share Price: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने मुंबई के पवई में अपनी प्रॉपर्टी बेचने का ऐलान किया तो इसके शेयर झूम उठे। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी इसका शेयर 17% से अधिक उछल पड़ा। एक तरफ शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स (Sensex) टूट गया और निफ्टी 50 (NIfty 50) फिसलकर 22500 के करीब आ गया तो दूसरी तरफ एमटीएनएल के शेयर चमक गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की जिससे भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल एमटीएनएल का शेयर बीएसई पर 9.25% की बढ़त के साथ ₹25.15 पर है। इंट्रा-डे में यह 17.12% चढ़कर ₹26.96 तक पहुंच गया था।
