Mahindra & Mahindra Q1 Results: तिमाही नतीजों से पहले शेयर 2% तक चढ़ा, परफॉरमेंस को लेकर क्या अनुमान

Mahindra & Mahindra Q1 Results: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 39,600.92 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 3,737.27 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। शेयर साल 2026 में अब तक 13 प्रतिशत नीचे आया है

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mahindra & Mahindra, आनंद महिंद्रा के महिंद्रा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है।

ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे आज, 30 जुलाई को सामने आने वाले हैं। दिन में होने वाली बोर्ड मीटिंग में इन पर चर्चा की जाएगी और मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। तिमाही परफॉरमेंस की घोषणा से पहले कंपनी के शेयर में तेजी है। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत तक चढ़कर 3289 के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

माना जा रहा है कि जून 2026 तिमाही के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी दिखेगी। यह डबल डिजिट में रह सकती है। वहीं मुनाफे में वृद्धि धीमी रह सकती है। इसकी वजह कच्चे माल की ज्यादा लागत और प्रोडक्ट मिक्स है। मार्जिन में गिरावट आ सकती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, आनंद महिंद्रा के महिंद्रा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। यह पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, थ्रीव्हीलर, ट्रैक्टर, खेती की मशीनरी आदि बनाती है। इसकी अपनी सब्सिडियरीज और ग्रुप कंपनियों के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो कंपोनेंट्स, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, स्टील ट्रेडिंग व प्रोसेसिंग, IT बिजनेस, एयरोस्पेस, कंसल्टिंग सर्विसेज, डिफेंस, एनर्जी और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट आदि क्षेत्र में भी मौजूदगी है।


मार्च तिमाही में कैसी थी वित्तीय सेहत

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 39,600.92 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 3,737.27 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,47,765.35 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 15,638.93 करोड़ रुपये रहा।

Mahindra & Mahindra के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर साल 2026 में अब तक 13 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,840 रुपये और एडजस्टेड लो 2,896.30 रुपये है। शेयर के लिए अपर सर्किट 3,545.45 रुपये और लोअर सर्किट 2,900.85 रुपये पर है।

Waaree Energies Share Price: सोलर पीवी मॉड्यूल मेकर का शेयर 6% तक लुढ़का, Q1 नतीजों के बाद सेलिंग; अब क्या करें?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।