महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) द्वारा LOGOS के साथ लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने के बाद आज यानी 2 दिसंबर को कारोबार के शुरुआती घंटों में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के शेयर का भाव 9 प्रतिशत बढ़कर 728.85 रुपये हो गया।
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) द्वारा LOGOS के साथ लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने के बाद आज यानी 2 दिसंबर को कारोबार के शुरुआती घंटों में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के शेयर का भाव 9 प्रतिशत बढ़कर 728.85 रुपये हो गया।
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा “महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने दिल्ली एनसीआर में LOGOS लुहारी लॉजिस्टिक्स एस्टेट में 14 लाख वर्ग फुट (mmsf) लॉजिस्टिक फैसिलिटी के लिए लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने का ऐलान किया। ये सिंगल पार्क में भारत की सबसे बड़ी वेयरहाउसिंग फैसिलिटी का ट्रांजेक्शन है। ”
कंपनी ने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार LOGOS एमएलएल के लिए 1.4 एमएमएसएफ में फैले तीन ग्रेड-ए वेयरहाउस को डेवलप करेगा। पहला 0.5mmsf वेयरहाउस जो 2021 के मध्य में पूरा हुआ था उसमें पूरी तरह से कामकाज चालू हो गया है और अन्य दो पर काम चल रहा है जिसमें एक की डिलीवरी 2021 के अंत और दूसरे की 2022 की शुरुआत में डिलीवरी की जानी है।
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ रामप्रवीन स्वामीनाथन (Rampraveen Swaminathan, Managing Director and CEO, Mahindra Logistics) ने कहा “अपने वेयरहाउसिंग व्यवसाय को बढ़ाने के लिए हमें LOGOS के साथ साझेदारी में लुहारी वेयरहाउसिंग फैसिलिटी शुरू करने घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारा फोकस इनबाउंड और फुलफिलमेंट के लिए इंटीग्रेटेड, अनुकूल समाधान प्रदान करने पर बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा "हम सभी क्षेत्रों में मौजूदा और संभावित ग्राहकों से निरंतर कारोबार को बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। ये नई फैसिलिटीज स्थिरता के मामले में एक बेंचमार्क तय करती हैं।”
आज सुबह 9:37 बजे महिंद्रा लॉजिस्टिक्स बीएसई पर 56.60 रुपये या 8.49 प्रतिशत ऊपर 723.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शेयर ने क्रमशः 30 अगस्त, 2021 को 52-सप्ताह के उच्च स्तर 819.15 रुपये और 22 दिसंबर, 2020 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 369.65 रुपये को छुआ था।
यह शेयर उस समय अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 11.72 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 95.63 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।