L&T, SBI CARD और IEX पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

JEFFERIES ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 2800 रुपये तय किया है

अपडेटेड Dec 02, 2021 पर 11:12 AM
Story continues below Advertisement
L&T, SBI CARD और IEX पर जानिये ब्रोकरेज हाउसे की रिपोर्ट

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerage on L&T

JEFFERIES की L&T पर राय


JEFFERIES ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ESG पर पहले से ही कंपनी का फोकस रहा है। वहीं डिफेंस एक्सपोजर पर ESG रेटिंग एंजेंसियों से बातचीत जारी है। इसके अलावा कैपेक्स रिकवरी के चलते कंपनी री-रेटिंग की राह पर है। कंपनी को ESG रेटिंग अपग्रेड से फायदा होगा।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki India, Infosys, Tata Motors और अन्य स्टॉक्स

Brokerage on SBI CARD

MS की SBI CARD पर राय

MS ने SBI CARD पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री के खर्च में मासिक आधार पर 26% की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि मासिक आधार पर कार्ड में 1.5% की ग्रोथ इंडस्ट्री के मुकाबले कम है।

Brokerage on IEX

UBS की IEX पर राय

UBS ने IEX पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके खरीदारी से बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 680 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि नए प्रोडक्ड और MBED रेग्युलेशन शेयर के भाव में डिस्काउंटेड हैं। वहीं कोर सेगमेंट में नरमी को मार्केट नजरअंदाज कर रहा है। जबकि PTC एक्सचेंज से प्रतिस्पर्धा का थोड़ा जोखिम बना हुआ है। इसके अलावा छोटी अवधि में आय को लेकर जोखिम बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।