M&M Shares: Q3 नतीजे पर शेयर धड़ाम, खरीदारी का मौका या बेचकर निकलने का अलार्म? एक्सपर्ट्स ने दी टिप्स

M&M Shares: दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर धड़ाम हो गए। चेक करें कि क्या इस गिरावट को गोल्डेन चांस के रूप में देखना चाहिए या यह फटाफट अपने मौजूदा शेयरों को बेचकर निकलने का अलार्म है? दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेजेज का क्या रुझान है?

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने M&M को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹4,702 कर दिया है।

M&M Shares: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही धमाकेदार रही। कई मोर्चे पर तो इसने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया। पहली बार इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू ₹50 हजार करोड़ के पार पहुंचा। और यह लगातार 15वीं तिमाही रही, जब इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट की ग्रोथ दोहरे अंकों में रही। इसके बावजूद आज जब मार्केट खुले तो शेयर धड़ाम हो गए। हालांकि इस गिरावट को खरीदारी के गोल्डन चांस के रूप में देख सकते हैं क्योंकि कुछ ब्रोकरेजेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है और टॉप पिक में बना हुआ है। आज बीएसई पर यह 2.23% की गिरावट के साथ ₹3592.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.52% फिसलकर ₹3582.20 तक आ गया था।

M&M पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?

ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एमएंडएम को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹4,702 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि यूटिलिटी वेईकल्स में यह रेवेन्यू मार्केट लीडर बनी हुई है। मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, बेहतर एग्रीक्यूशन और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार के दम पर सीएलएसए को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-28 में इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना 20% की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) से बढ़ेगा।


एक और विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹4,662 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि दिसंबर तिमाही में एवरेज सेलिंग प्राइस उम्मीद से कम रही लेकिन एसयूवी ग्रोथ इंडस्ट्री से बेहतर बनी रहेगी। इसका 14.7% का ऑपरेटिंग मार्जिन ब्रोकरेज फर्म के 14.9% के उम्मीद के लगभग बराबर ही रही और यह इसके टॉप पिक में बनी हुई है।

बर्न्स्टीन ने एमएंडएम को ₹4200 के टारगेट प्राइस पर मार्केट-परफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी ने ऑटो, फार्म और अहम सब्सिडरीज में एक साथ शानदार परफॉरमेंस दिखाया है जोकि इतने बड़े पैमाने पर चल रही कंपनी के लिए बहुत बड़ी बात है। बर्न्स्टीन के मुताबिक यह ईवी सपोर्ट, जीएसटी में कटौती, गांवों और इंफ्रा पर खर्च जैसे नीतिगत सपोर्ट के साथ-साथ कैपिटल एलोकेशन में सुधार, लागत पर नियंत्रण और पोर्टफोलियो फोकस से सपोर्ट मिला। ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि यह एक ऐसा दौर है जहां एमएंडएम के लिए अधिकतर फैक्टर एक साथ काम कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसका फायदा उठाना चाहिए।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एमएंडएम के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹2360.45 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह आठ ही महीने में 62.68% उछलकर 5 जनवरी 2026 को ₹3840.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Lenskart Share Price: 13% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, Q3 में 71 गुना बढ़ा मुनाफा, जेफरीज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।