Get App

Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी का मुनाफा 223% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली एक NBFC कंपनी का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 222.9% बढ़कर ₹701 करोड़ हो गया। गोल्ड लोन कारोबार में भी तेज बढ़त दर्ज की गई। कंपनी का गोल्ड लोन AUM 92.5% बढ़ा। कंपनी अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 10:52 PM
Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी का मुनाफा 223% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान
Manappuram Finance के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली NBFC कंपनी Manappuram Finance ने सितंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 222.9% बढ़कर ₹701 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹217 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 44.7% बढ़कर ₹1,959 करोड़ हो गई। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 46.2% बढ़कर ₹3,356 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹2,296 करोड़ था।

गोल्ड लोन कारोबार में तेज बढ़त

30 सितंबर 2026 तक Manappuram Finance का कंसोलिडेटेड एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 60.1% बढ़कर ₹73,303 करोड़ हो गया। इसमें गोल्ड लोन कारोबार की बड़ी हिस्सेदारी रही। गोल्ड लोन AUM 92.5% बढ़कर ₹60,640 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के कुल AUM में गैर-गोल्ड लोन कारोबार की हिस्सेदारी 17.27% रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें