MapmyIndia के शेयरों की दमदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 53% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

MapmyIndia के शेयरों का इश्यू प्राइस 1033 रुपए था जबकि इसकी लिस्टिंग 1565 रुपए पर हुई है

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
MapmyIndia का इश्यू प्राइस 1033 रुपए प्रति शेयर था

MapmyIndia Stock Price: CE इंफो सिस्टम्स के शेयरों की लिस्टिंग 21 दिसंबर को दमदार रही है। CE इंफो सिस्टम्स अपने ब्रांड MapmyIndia के लिए जाना जाता है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 53% प्रीमियम पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 1033 रुपए प्रति शेयर था जबकि इसकी लिस्टिंग NSE पर 1565 रुपए पर हुई है।

कंपनी का IPO 9 दिसंबर को खुला था और 13 दिसंबर को बंद हो गया था। MapmyIndia के इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था और यह 154.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का इश्यू प्राइस 1033 रुपये है।

गैर-संस्थागत निवेशकों (Non-institutional investors) ने निर्धारित हिस्से से 424.69 गुना शेयर खरीदे है। वहीं संस्थागत खरीदारों (institutional buyers) का 196.36 गुना हिस्सा बुक किया गया, जबकि रिटेल निवेशकों के रिजर्व हिस्से को 15.20 गुना सब्सक्राइब किया गया।


कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 1,039.6 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी किया गया। यानी यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (offer for sale) है। इसका मतलब है कि इसके तहत कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेंचेगे। इसका अर्थ ये हुआ आईपीओ से जुटाई जा रही रकम कंपनी को नहीं बल्कि हिस्सेदारी बेच रही शेयरहोल्डरों को मिलेगी। इसमें रश्मि वर्मा, क्वॉलकॉम एशिया पैसेफिक और जेनरिन शेयरहोल्डर के तौर पर शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।