ग्लोबल संकट से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 450 प्वाइंट के करीब फिसला। बैंक निफ्टी भी गिरकर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। डर का इंडेक्स INDIA VIX 20% उछला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने मैरिको पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने एचयूएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए कोलगेट पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने डेल्हीवरी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Marico
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Marico स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 670 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 24 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने HUL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HUL में 2737 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2757/2750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2728 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Colgate
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Colgate पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Colgate में 3391 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3510 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3350 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Delhivery
मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Delhivery का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Delhivery के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 490 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )