भारत ने चीन से मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस छीनने की शुरुआत कर दी है: मार्क मोबियस

भारतीय शेयर बाजार की बात करते हुए Mark Mobius ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के जुड़े शेयरों को लेकर काफी बुलिश हैं

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
MARK MOBIUS ने अमेरिकी मार्केट के बारे में बताया कि आने वाले समय में यूएस फेड रिजर्व रेट बढ़ाएगा जिससे शेयर बाजार में गिरावट बढ़ सकती है

भारत सरकार लगातार कोशिश करती आ रही है कि विदेशी कंपनियां अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएं। ऐसे में दिग्गज निवेशक और मोबियस कैपिटल पार्टनर्स के फाउंडर मार्क मोबियस (Mark Mobius) ने भारत सरकार की पॉलिसी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट स्लोडाउन के बावजूद सरकारी पॉलिसी और मार्केट की मजबूती के कारण इंडियन इकोनॉमी बेहतर स्थिति में है।

CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में मार्क मोबियस (Mark Mobius) ने कहा, "सबसे दिलचस्प है कि भारत बिल्कुल ग्लोबल ट्रेंड से उलटा चल रहा है। सरकार की पॉलिसी और मार्केट की मजबूती से भारतीय बाजार काफी अच्छा नजर आ रहा है।"

भारतीय शेयर बाजार की बात करते हुए Mark Mobius ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के जुड़े शेयरों को लेकर काफी बुलिश हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में ये शेयर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


चीन से बिजनेस छीन लेगा भारत

Mark Mobius ने भरोसा जताया कि मैन्युफैक्चरिंग के मामले में भारत चीन से कारोबार छीन सकता है क्योंकि अब विदेशी निवेश चीन के मार्केट से निकल रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत सही मायने में चीन के कारोबार को छीनने की शुरुआत कर चुका है। भारत की ब्यूरोक्रेसी बहुत..बहुत अच्छी हो गई है। आप देखेंगे कि आने वाले समय में कई कंपनियां भारत आएंगी।"

अमेरिकी मार्केट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यूएस फेड रिजर्व रेट बढ़ाएगा जिससे शेयर बाजार में गिरावट बढ़ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।