Get App

Mark Mobius का अनुमान, भारतीय बाजारों में आ सकती है 10% तक की और गिरावट

मार्के मोबियस का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर 2021 के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 7% से अधिक गिर चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 6:06 PM
Mark Mobius का अनुमान, भारतीय बाजारों में आ सकती है 10% तक की और गिरावट
मार्क मोबियस, दिग्गज विदेशी निवेशक

इमर्जिंग मार्केट में पैसा लगाने वाले दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस (Mark Mobius) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में अभी 10 फीसदी और गिरावट की संभावना है। मोबियस ने हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हमें बाजार में शायद 10 फीसदी और गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन हम अभी भी लंबी अवधि के बुल मार्केट में हैं।"

मार्के मोबियस का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बाजार अक्टूबर 2021 के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 7 फीसदी से अधिक गिर चुका है। मोबियस कैपिटल पार्टनर्स के फाउंडर मोबियस ने कहा कि देश की ग्रोथ संभावनाएं अच्छी हैं और इस वजह से उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में अभी भी निवेश बनाए रखा है।

बता दें कि भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 8-8.5 रहने का अनुमान जताया है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने इस दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें