बाजार में दिसंबर सीरीज की शुरुआत कमजोरी के साथ की है। 26 नवंबर के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरो में भी बिकवाली देखने को मिली और सेसेंक्स-निफ्टी करीब 3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए। बाजार की लगाम पूरी तरह मंदड़ियो के हाथ में आती नजर आई। पिछले हफ्ते साप्ताहिक आधार पर बाजार 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। साउथ अफ्रीका में मिले कोविड-19 के वैरिएंट ने दुनियाभर के बाजारों को चिंता में डाल दिया है। इसके अलावा भारतीय इक्विटीज में एफआईआई की बढ़ती बिकवाली और यूरोपिय देशों में कोरोना में बढ़ते मामलों ने भी मार्केट सेटिमेंट को चोट पहुंचाई है।
