Market Cap: टॉप 6 कंपनियों को हुआ 2,03,010.73 करोड़ रुपये का फायदा, सबसे ज्यादा बेनिफिट में रही रिलायंस इंडस्ट्रीज

पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान देश की टॉप-6 कंपनियों के मार्केट कैप में टोटल 2,03,010.73 करोड़ रुपये जोड़े हैं। भारतीय शेयर मार्केट में आशावादी रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्री (RIL) और टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज (TCS) को पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा फायदा हुआ। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स भी 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत उछल गया। शुक्रवार को सेंसेक्स अपने अभी तक के सबसे ऊपरी स्तर 66,060.90 अंक पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 11:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Cap: पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान देश की टॉप 10 कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्युएशन यानी M-Cap में इजाफा देखने को मिला है

Market Cap: पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान देश की टॉप 10 कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्युएशन यानी M-Cap में इजाफा देखने को मिला है। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान देश की टॉप-6 कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में टोटल 2,03,010.73 करोड़ रुपये जोड़े हैं। भारतीय शेयर मार्केट में आशावादी रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्री (RIL) और टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज (TCS) को पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा फायदा हुआ। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स भी 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत उछल गया। शुक्रवार को सेंसेक्स अपने अभी तक के सबसे ऊपरी स्तर 66,060.90 अंक पर बंद हुआ था।

कितना बढ़ा रिलायंस का मार्केट कैप

टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 69,990.57 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,033.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने मार्केट कैप 68,168.12 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप 12,85,058.84 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 39,094.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,91,547.67 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 10,272.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,95,116.94 करोड़ रुपये हो गया। ICICI बैंक का एमकैप 10,135.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,837.72 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 5,348.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,951.43 करोड़ रुपये हो गया।

विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयरों पर भरोसा बरकरार, जुलाई में अभी तक किया 14,582.63 करोड़ रुपये का निवेश


इन कंपनियों को हुआ नुकसान

HDFC बैंक का मार्केट कैप 8,695.25 करोड़ रुपये घटकर 9,19,962.74 करोड़ रुपये रह गया। वहीं स्टेट बैंक का एमकैप 8,299.89 करोड़ रुपये घटकर 5,21,598.94 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का एमकैप 8,130.77 करोड़ रुपये घटकर 4,53,288.03 करोड़ रुपये रह गया। जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का एमकैप 4,581.7 करोड़ रुपये घटकर 6,28,950.34 करोड़ रुपये हो गया।

देश की टॉप 10 कंपनियां

देश की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी टॉप पोजीशन को बरकरार रखा है। वहीं इसके बाद बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल का नंबर आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।