Market Cap: पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान देश की टॉप 10 कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्युएशन यानी M-Cap में इजाफा देखने को मिला है। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान देश की टॉप-6 कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में टोटल 2,03,010.73 करोड़ रुपये जोड़े हैं। भारतीय शेयर मार्केट में आशावादी रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्री (RIL) और टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज (TCS) को पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा फायदा हुआ। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स भी 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत उछल गया। शुक्रवार को सेंसेक्स अपने अभी तक के सबसे ऊपरी स्तर 66,060.90 अंक पर बंद हुआ था।
