इस हफ्ते 1% चढ़कर बंद हुआ बाजार, मजबूत नतीजों और FII की खरीदारी से मिला सहारा

बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी रही। इसमें अडानी एंटरप्राइजेज, वेदांता, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका, बजाज फिनसर्व, अडानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 9:41 PM
Stock Market Today Live

Share market up 1% last week: भारतीय शेयर बाजार में 4 नवंबर को वोलैटिलिटी के बीच समाप्त लगातार तीसरे हफ्ते में 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। कंपनियों के मजबूत नतीजे, एफआईआई सपोर्ट, रुपये में स्थिरता के चलते बाजारों में बढ़त देखने को मिली। जबकि ईसीबी और यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आया। इस हफ्ते के लिए बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)  990.51 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 60,950.36 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी  (Nifty) 330.35 अंक या 1.86 प्रतिशत बढ़कर 18,117.15 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान बीएसई मिड-कैप इंडेक्सम (BSE Mid-cap Index) 2.4 प्रतिशत बढ़ गया। इसे इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, डालमिया भारत, राजेश एक्सपोर्ट्स, डेल्हीवरी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, एबीबी इंडिया और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया से सहारा मिला।

बीएसई मिडकैप के एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज, अजंता फार्मा, पीबी फिनटेक और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल में 4-11 प्रतिशत की गिरावट आई।

बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी रही। इसमें अडानी एंटरप्राइजेज, वेदांता, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका, बजाज फिनसर्व, अडानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों का सपोर्ट मिला।


बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसमें कर्नाटक बैंक, Kabra Extrusion Technik, लांसर कंटेनर लाइन्स, पीडीएस, रिलायंस कम्युनिकेशंस, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और सियाराम सिल्क मिल्स के शेयरों में तेजी रही। दूसरी तरफ मैंगलोर केमिकल्स, क्रेसांडा सॉल्यूशन, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना, डब्ल्यूपीआईएल, स्पोर्टकिंग इंडिया, एपेक्स फ्रोजन फूड्स, विष्णु केमिकल्स, टीजीवी सरैक, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, औरियनप्रो सॉल्यूशंस, फाइनोटेक्स केमिकल और केएसबी में 10-28 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

बीएसई सेंसेक्स में मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries ) में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। इसके बाद Bajaj Finserv, HDFC Bank and State Bank of India में सबसे अधिक बढ़त रही। दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटा। (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल इंडेक्स 7.5 प्रतिशत अधिक चढ़ा। निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

पिछले हफ्ते के दौरान, विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors (FIIs) ने 10,338.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors (DIIs) ने 4,496.06 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

इस हफ्ते भारतीय रुपया सपाट बंद हुआ। यह 4 नवंबर को 82.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि 28 अक्टूबर को यह 82.47 पर बंद हुआ था।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।