जाते हुए साल 2024 में बाजार की पॉजिटिव क्लोजिंग देखने को मिली। निफ्टी लगातार 9वें साल सालाना बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी करीब 13 अंक बढ़क बंद हुआ। सेंसेक्स 109 प्वाइंट गिरकर 78,139 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। निफ्टी बैंक 91 प्वाइंट गिरकर 50,860 पर बंद हुआ। मिडकैप 10 प्वाइंट चढ़कर 57,199 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कल्याण ज्वेलर्स, बीएसई, भारती एयरटेल और फेडरल बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Kalyan Jewellers
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Kalyan Jewellers के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 800 के स्ट्राइक वाली कॉल 12.75 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20/24 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से BSE के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5415/5500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5310 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5369 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bharti Airtel
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Bharti Airtel पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1592 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1575 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1640 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Marketsmithindia के मयूरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Federal Bank
Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Federal Bank के स्टॉक में 199 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)