Get App

साल के आखिरी कारोबारी दिन पॉजिटिव नोट पर बंद हुआ निफ्टी, आज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी

BSE के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5369 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। BSE के शेयर में 5415/5500 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5310 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 7:16 PM
साल के आखिरी कारोबारी दिन पॉजिटिव नोट पर बंद हुआ निफ्टी, आज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी
Federal Bank पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने 199 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

जाते हुए साल 2024 में बाजार की पॉजिटिव क्लोजिंग देखने को मिली। निफ्टी लगातार 9वें साल सालाना बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी करीब 13 अंक बढ़क बंद हुआ। सेंसेक्स 109 प्वाइंट गिरकर 78,139 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। निफ्टी बैंक 91 प्वाइंट गिरकर 50,860 पर बंद हुआ। मिडकैप 10 प्वाइंट चढ़कर 57,199 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कल्याण ज्वेलर्स, बीएसई, भारती एयरटेल और फेडरल बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Kalyan Jewellers

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Kalyan Jewellers के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 800 के स्ट्राइक वाली कॉल 12.75 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20/24 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः BSE Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से BSE के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5415/5500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5310 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5369 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें