कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट की बात करें तो टोरेंट फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, डीएलएफस, एमएंडएम और एचयूएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, एलएंडटी फाइनेंस, यस बैंक और ब्रिटानिया में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ इंफो एज, युनाइटेड स्पिरिट्स, इंडस टावर्स, जेएसपीएल और जुबिलेंट फूड के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं लॉरस लैब्स, सीडीएसएल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पिरामल एंटरप्राइजेज और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दीपक नाइट्राइट, डिवीज लैब, बीईएल और स्वराज इंजिन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Deepak Nitrite
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Deepak Nitrite के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2200 के स्ट्राइक वाली पुट 26 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 35/42 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 17 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Divis Lab के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5490/5470 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5630 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5569 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः BEL
Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में BEL पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 262 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 267 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 254 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SBI Securities के सनी अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Swaraj Engines
SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Swaraj Engines के स्टॉक में 3111 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)