Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग

Divis Lab के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5569 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Divis Lab के शेयर में 5490/5470 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5630 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 7:48 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग
Swaraj Engines पर मिडकैप सेगमेंट से SBI Securities के सनी अग्रवाल ने 3111 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट की बात करें तो टोरेंट फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, डीएलएफस, एमएंडएम और एचयूएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, एलएंडटी फाइनेंस, यस बैंक और ब्रिटानिया में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ इंफो एज, युनाइटेड स्पिरिट्स, इंडस टावर्स, जेएसपीएल और जुबिलेंट फूड के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं लॉरस लैब्स, सीडीएसएल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पिरामल एंटरप्राइजेज और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दीपक नाइट्राइट, डिवीज लैब, बीईएल और स्वराज इंजिन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Deepak Nitrite

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Deepak Nitrite के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2200 के स्ट्राइक वाली पुट 26 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 35/42 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 17 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Divis Lab Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Divis Lab के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5490/5470 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5630 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5569 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें