कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग

ICICI Pru के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 660 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। ICICI Pru के शेयर में 672 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 654 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 5:18 PM
Bajaj Electricals पर SMIFS के शरद अवस्थी ने 685 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज भारत डायनैमिक्स, आरबीएल बैंक, केयंस टेक्नोलॉजीज, लॉरस लैब्स और यूनियन बैंक के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं पीएनबी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा और मझगांव डॉक में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि मैक्रोटेक डेवलपर्स, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एमएंडएम फाइनेंशियल,अदाणी टोटल गैस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा पावर और जेएसडब्ल्यू स्टील में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लॉरस लैब्स, आईसीआईसीआई प्रू, यूपीएल और बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Laurus Labs

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Laurus Labs के स्टॉक में जुलाई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 740 के स्ट्राइक वाली कॉल 21 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 25/28/31 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः ICICI Pru Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से ICICI Pru के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 672 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 654 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 660 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का चार्ट का चमत्कार शेयरः UPL

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में UPL पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 662 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 645 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 680/690 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Bajaj Electricals

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Bajaj Electricals के स्टॉक में 685 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 950/1000 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।