कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज भारत डायनैमिक्स, आरबीएल बैंक, केयंस टेक्नोलॉजीज, लॉरस लैब्स और यूनियन बैंक के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं पीएनबी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा और मझगांव डॉक में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि मैक्रोटेक डेवलपर्स, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एमएंडएम फाइनेंशियल,अदाणी टोटल गैस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा पावर और जेएसडब्ल्यू स्टील में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लॉरस लैब्स, आईसीआईसीआई प्रू, यूपीएल और बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
