कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज बीएसई लिमिटेड, आईआईएफएल फाइनेंस, बीईएल, केनरा बैंक और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्, ग्रैन्यूल्स इंडिया, कल्याण ज्वेलर्स, अदाणी टोटल गैस और ग्लेनमार्क फार्मा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि यूपीएल, चंबल फर्टिलाइजर्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एसआरएफ में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि पावर ग्रिड, इटरनल, ओरैकल फाइनेंशियल, आरईसी और भारती एयरटेल में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने हिंडाल्को, हीरो मोटोकॉर्प, यूनियन बैंक और केनरा बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
