Get App

Market correction : टेक्निकल इंडीकेटर्स और ऑप्शन आंकड़े अगले हफ्ते भी बाजार में गिरावट जारी रहने के दे रहे संकेत

ओवरऑल मार्केट स्ट्रक्चर बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। खरीदारी की घटती हुई रुचि मंदी की संभावना को और बढ़ा रही है। हालिया गिरावट के साथ, निफ्टी ने 24,000 के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया। ये मार्केट सेंटीमेंट में बड़े बदलाव का संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 5:19 PM
Market correction : टेक्निकल इंडीकेटर्स और ऑप्शन आंकड़े अगले हफ्ते भी बाजार में गिरावट जारी रहने के दे रहे संकेत
24,000 के स्तर से तेज गिरावट ने इस स्तर को एक बड़े रजिस्टेंस जोन के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,300 और 23,500 के बीच है,जिसे मजबूत पुट राइटिंग और पिछले स्विंग लो का सपोर्ट है

धुपेश धमेजा, सैमको सिक्योरिटीज

Nifty Trend: बीते हफ्ते निफ्टी इंडेक्स ने 4.77 फीसदी की अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की। इसके चलते पिछले चार सप्ताहों में आई सारी तेजी हवा हो गई। निफ्टी के 200-डीईएमए से नीचे बंद होने और लोअर-हाई पैटर्न को बनाए रखने के साथ, आने वाले सप्ताह में गिरावट के जारी रहने की चिंता बनी हुई है। यह चिंता जारी भू-राजनीतिक तनावों की वजह से और बढ़ गई है।

पिछले सप्ताह में हुई इस बड़ी गिरावट ने वीकली चार्ट पर बेयरिश एंगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। डेली चार्ट पर, निफ्टी निर्णायक रूप से अपने अहम 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (200-डीईएमए) से नीचे टूट गया लोअर हाईज की एक सीरीज बनाई। यह तेज गिरावट, मंदी की गति की एक मजबूत वापसी को दर्शाती है,क्योंकि आगे तेजी की उम्मीद करने वाले खरीदार फंस गए थे।

ओवरऑल मार्केट स्ट्रक्चर बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। खरीदारी की घटती हुई रुचि मंदी की संभावना को और बढ़ा रही है। हालिया गिरावट के साथ, निफ्टी ने 24,000 के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया। ये मार्केट सेंटीमेंट में बड़े बदलाव का संकेत है। 24,800 का स्तर अब एक बड़े कठोर रेजिस्टेंस में बदल गया। निफ्टी वर्तमान में 23,500-23,200 की अपनी तत्काल सपोर्ट रेंज के आसपास मंडरा रहा है,जिसे 50-वीक एक्पोनेंसियल मूविंग एवरेज (50-WEMA)से बल मिल रहा है। यह एक ऐसा स्तर है जिसने ऐतिहासिक रूप से एक मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें