Stock market crash : बाजार में गिरावट के साथ ट्रेडिंग भी घटी है। कम से कम आंकड़े तो यही संकेत कर रहे हैं। सिर्फ कैश नहीं F&O वॉल्यूम में भारी कमी आई है। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार में बाजार में गिरावट के साथ वॉल्यूम भी घटे हैं। बाजार घटने के साथ ट्रेडिंग में भी जोरदार गिरावट आई है। कैश वॉल्यूम 15 महीने के निचले स्तर पर चला गया है। औसत कैश वॉल्यूम 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे फिसल गया है। वहीं, F&O वॉल्यूम 2 साल के निचले स्तर पर दिख रहा है। औसत डेली F&O वॉल्यूम 1.82 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। फरवरी 2025 में बाजार में कैश टर्नओवर 0.98 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, F&O टर्नओवर 1.82 लाख करोड़ रुपए रहा। सितंबर 2024 में कैश टर्नओवर 1.30 लाख करोड़ रुपए रहा। इस अवधि में F&O टर्नओवर 3.94 लाख करोड़ रुपए रहा है। कैश टर्नओवर में शिखर से 25 फीसदी की और F&O टर्नओवर में अपने शिखर से 54 फीसदी की गिरावट आई है।