Credit Cards

Stock market : बाजार में गिरावट के साथ ट्रेडिंग भी घटी, सिर्फ कैश ही नहीं F&O वॉल्यूम में भी भारी गिरावट

Stock market crash : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल रिस्क से बाजार में घबराहट बढ़ रही है। FIIs की भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भारी बिकवाली आई है। SEBI के सख्त नियमों से सट्टेबाजी पर लगाम लगा। वीकली एक्सपायरी रुकी है

अपडेटेड Feb 25, 2025 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
फरवरी 2025 में औसत डेली टर्नओवर 1.82 लाख करोड़ रूपए रहा है। इस अवधि में नवंबर से 46 फीसदी की गिरावट आई है

Stock market crash : बाजार में गिरावट के साथ ट्रेडिंग भी घटी है। कम से कम आंकड़े तो यही संकेत कर रहे हैं। सिर्फ कैश नहीं F&O वॉल्यूम में भारी कमी आई है। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार में बाजार में गिरावट के साथ वॉल्यूम भी घटे हैं। बाजार घटने के साथ ट्रेडिंग में भी जोरदार गिरावट आई है। कैश वॉल्यूम 15 महीने के निचले स्तर पर चला गया है। औसत कैश वॉल्यूम 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे फिसल गया है। वहीं, F&O वॉल्यूम 2 साल के निचले स्तर पर दिख रहा है। औसत डेली F&O वॉल्यूम 1.82 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। फरवरी 2025 में बाजार में कैश टर्नओवर 0.98 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, F&O टर्नओवर 1.82 लाख करोड़ रुपए रहा। सितंबर 2024 में कैश टर्नओवर 1.30 लाख करोड़ रुपए रहा। इस अवधि में F&O टर्नओवर 3.94 लाख करोड़ रुपए रहा है। कैश टर्नओवर में शिखर से 25 फीसदी की और F&O टर्नओवर में अपने शिखर से 54 फीसदी की गिरावट आई है।

क्यों घट रही है ट्रेडिंग

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल रिस्क से बाजार में घबराहट बढ़ रही है। FIIs की भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भारी बिकवाली आई है। SEBI के सख्त नियमों से सट्टेबाजी पर लगाम लगा। वीकली एक्सपायरी रुकी है। मार्जिन बढ़े हैं और टैक्स भी बढ़ा है। इससे भी बाजार पर दबाव बना है।


23000 के ऊपर बंद होने पर निफ्टी में 30000 का स्तर मुमकिन, बाजार में बरसेगा बेहिसाब पैसा- सुशील केडिया

SEBI के सख्त नियमों का असर

SEBI के सख्त नियमों के असर की बात करें तो फरवरी 2025 में औसत डेली टर्नओवर 1.82 लाख करोड़ रूपए रहा है। इस अवधि में नवंबर से 46 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी 2025 में औसत डेली टर्नओवर 1.92 लाख करोड़ रूपए रहा है। इस अवधि में नवंबर के स्तर से 43 फीसदी की गिरावट आई है। दिसंबर 2025 में औसत डेली टर्नओवर 2.09 लाख करोड़ रूपए रहा है। इस अवधि में नवंबर के स्तर से 38 फीसदी की गिरावट आई है। नवंबर 2025 में औसत डेली टर्नओवर 3.35 लाख करोड़ रूपए रहा था।

 

Market outlook : अब खत्म होने को है बाजार का बुरा वक्त, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा मौका - महेश पाटिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।