Market cues : जोरदार तेजी के बाद बाजार ले सकता है हल्का विराम, इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Nifty Trade setup : निफ्टी के लिए 25,200 का स्तर सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 25,500 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है। वहीं दूसरी ओर, 24,800 का स्तर पहला सपोर्ट दे सकता है, जिसके बाद 24,400–24,300 का जोन एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.53 प्रतिशत उछलकर 18.43 पर पहुंच गया है। यह 20 मई के बाद का इसका सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है

Trade setup for today : 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान, निफ्टी में इंट्राडे में नौ महीने का नया हाई छूने के बाद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। निफ्टी का लगातार सात दिनों का तेजी का सिलसिला टूट गया और यह लंबा ट्रेडिंग वीक 8.4 फीसदी की बढ़त के साथ समाप्त हुआ। आगे और कंसोलिडेशन और प्रॉफिट बुकिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि ब्रॉडर मार्केट का स्ट्रक्चर अभी भी मजबूत बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,200 का स्तर सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 25,500 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है। वहीं दूसरी ओर 24,800 का स्तर पहला सपोर्ट दे सकता है,जिसके बाद 24,400–24,300 का जोन एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (24,986) के लिए महत्वपूर्ण स्तर


पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,084, 25,181 और 25,230

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 24,937, 24,888 और 24,791

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटी बेयरिश कैंडल बनाई, जिसमें ऊपर की तरफ एक छोटी शैडो थी। यह ऊंचे स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत है। हालांकि, इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर ट्रेड करता रहा और ये सभी मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। RSI थोड़ा घटकर 77.42 पर आ गया, लेकिन यह अभी भी अपनी सिग्नल लाइन से काफी ऊपर बना हुआ है। MACD भी ऊपर की ओर बढ़ता रहा और रेफरेंस लाइन के काफी ऊपर मजबूती से टिका रहा। हालांकि,लगातार आठ सत्रों तक बढ़ने के बाद इसका हरा हिस्टोग्राम बार अब सिकुड़ गया है। कुल मिलाकर ये टेक्निकल इंडीकेटर बताते हैं कि बड़ा रुझान अभी भी बुलिश है,लेकिन मोमेंटम में कमी और ऊंचे स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग से निकट भविष्य में कंसोलिडेशन की संभावना बन रही है।

बैंक निफ्टी (58,851) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,133, 59,415 और 59,585

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 58,680, 58,509 और 58,227

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,134, 59,243

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 58,790, 58,681

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। ऊंचे स्तर पर खुलने के बाद डेली चार्ट पर एक 'बेयरिश कैंडल' बनी, जो ऊंचे स्तरों पर बिकवाली के दबाव को दर्शाती है। हालांकि, इसका व्यापक ढांचा अभी भी मजबूत है। इंडेक्स सभी प्रमुख 'मूविंग एवरेज' के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है और ये सभी 'मूविंग एवरेज' ऊपर की ओर झुके हुए हैं। RSI थोड़ा घटकर 72.13 पर आ गया, लेकिन यह अभी भी अपनी 'सिग्नल लाइन' से काफी ऊपर बना हुआ है। MACD ने अपना ऊपर की ओर का रुझान बनाए रखा, जिसमें हरे रंग का हिस्टोग्राम बार लगातार आठवें सत्र में और बड़ा हो गया। कुल मिलाकर,ये इंडीकेटर बताते हैं कि बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि एक 'बेयरिश' कैंडल ऊंचे स्तरों पर बिकवाली के दबाव और मुनाफावसूली की ओर इशारा कर रही है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

इंडिया VIX

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.53 प्रतिशत उछलकर 18.43 पर पहुंच गया है। यह 20 मई के बाद का इसका सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है। बाजार में मजबूत तेजी बनी रहने के बावजूद, यह 'बुल्स'के लिए सावधानी बरतने का संकेत है और बताता है कि आगे उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 8 नवंबर को गिरकर 1.28 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.47 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: सेल (SAIL)

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।