Trade setup for today : 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान, निफ्टी में इंट्राडे में नौ महीने का नया हाई छूने के बाद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। निफ्टी का लगातार सात दिनों का तेजी का सिलसिला टूट गया और यह लंबा ट्रेडिंग वीक 8.4 फीसदी की बढ़त के साथ समाप्त हुआ। आगे और कंसोलिडेशन और प्रॉफिट बुकिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि ब्रॉडर मार्केट का स्ट्रक्चर अभी भी मजबूत बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,200 का स्तर सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 25,500 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है। वहीं दूसरी ओर 24,800 का स्तर पहला सपोर्ट दे सकता है,जिसके बाद 24,400–24,300 का जोन एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है।
