Market cues : निफ्टी के 24500 के नीचे बने रहने तक बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद
Trade setup for today : निफ्टी के लिए 24,300-24,200 का जोन तत्काल सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद 24,000 का लेवल एक अहम सपोर्ट लेवल होगा। ऊपर की तरफ,24,500-24,600 का दायरा रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स 24,500 के नीचे ट्रेड करेगा तब तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है
Trade Setup : मार्केट में उतार-चढ़ाव की उम्मीद को मापने वाला इंडिया VIX 1.44 प्रतिशत गिरकर 11.65 पर आ गया, जो 11 फरवरी के बाद से इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे ट्रेड करता रहा
Trade setup for today : 7 जुलाई को चार दिन की रैली के बाद प्रॉफ़िट बुकिंग की वजह से निफ्टी पूरी तरह से लाल निशान में चला गया और 0.13 फीसदी गिरकर बंद हुआ। रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ यह कंसोलिडेशन कुछ सेशन तक जारी रहने की उम्मीद है। ट्रेडर्स इंडिया इंक के तिमाही नतीजों पर नजरें बनाए हुए हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट स्ट्रक्चर हेल्दी बना हुआ है। आगे,निफ्टी के लिए 24,300-24,200 का जोन तत्काल सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद 24,000 का लेवल एक अहम सपोर्ट लेवल होगा। ऊपर की तरफ,24,500-24,600 का दायरा रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स 24,500 के नीचे ट्रेड करेगा तब तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,357, 24,314 और 24,244
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस :24,496, 24,539 और 24,608
डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने ऊपर और नीचे शैडो वाली एक 'बेयरिश कैंडलस्टिक' बनाई, जो बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत है। पिछले सेशन में 200-दिन के EMA के ऊपर बंद होने के बाद इंडेक्स इसके नीचे आ गया, लेकिन बाकी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। जून में 20- और 50-दिन के EMA को पार करने के बाद, 10-दिन का EMA 100-दिन के EMA के ऊपर चला गया। मोमेंटम इंडिकेटर तेजी (bullish) का संकेत दे रहे हैं। RSI 63.02 पर है और MACD हिस्टोग्राम का हरा बार लगातार चौथे सेशन में बढ़ा है, साथ ही MACD सिग्नल और ज़ीरो लाइन, दोनों के ऊपर बना हुआ है। इन सब बातों से पता चलता है कि जारी कंसोलिडेशन के बावजूद तेजी का ट्रेंड बना हुआ है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 58,477, 58,588 और 58,768
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 58,117, 58,006 और 57,826
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,195, 61,678
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,332, 56,465
प्रॉफिट बुकिंग के कारण बैंक निफ्टी में 91 अंकों की गिरावट आई और डेली टाइमफ्रेम पर एक रेड कैंडलस्टिक बनी। हालांकि, बुल्स का कंट्रोल अभी भी मजबूत बना हुआ है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है और ये सभी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। 50-दिन का EMA, 200-दिन के EMA के ऊपर चला गया है और अब 100-दिन के EMA के ऊपर जाने की कगार पर है। RSI 60 के लेवल से ऊपर 63.45 पर बना रहा, जबकि MACD में 22 मई के बाद पहली बार 'बेयरिश क्रॉसओवर' देखा गया और हिस्टोग्राम लाल हो गया। इन सबसे पता चलता है कि भले ही शॉर्ट-टर्म मोमेंटम थोड़ा कम हुआ है, लेकिन ओवरऑल 'बुलिश स्ट्रक्चर' अभी भी बना हुआ है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
7 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और 393 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके उलट,घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) नेट सेलर बन गए और उन्होंने 383 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इंडिया VIX
मार्केट में उतार-चढ़ाव की उम्मीद को मापने वाला इंडिया VIX 1.44 प्रतिशत गिरकर 11.65 पर आ गया, जो 11 फरवरी के बाद से इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे ट्रेड करता रहा। इससे पता चलता है कि बुल्स अब ज़्यादा सहज महसूस कर रहे हैं। बाजार को स्थिर बनाए रखने के लिए इसके 10-12 के लेवल के आसपास बने रहना जरूरी है।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो। 7 जुलाई को पिछले सेशन के 1.38 से गिरकर 1.08 पर आ गया । गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक:कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक:कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक:कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।