Trade setup for today : 7 जुलाई को चार दिन की रैली के बाद प्रॉफ़िट बुकिंग की वजह से निफ्टी पूरी तरह से लाल निशान में चला गया और 0.13 फीसदी गिरकर बंद हुआ। रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ यह कंसोलिडेशन कुछ सेशन तक जारी रहने की उम्मीद है। ट्रेडर्स इंडिया इंक के तिमाही नतीजों पर नजरें बनाए हुए हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट स्ट्रक्चर हेल्दी बना हुआ है। आगे,निफ्टी के लिए 24,300-24,200 का जोन तत्काल सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद 24,000 का लेवल एक अहम सपोर्ट लेवल होगा। ऊपर की तरफ,24,500-24,600 का दायरा रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स 24,500 के नीचे ट्रेड करेगा तब तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है।
